
Oplus_131072
Bharat varta desk
बिहार के विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लखकर भारतीय शिक्षा सेवा संवर्ग के गठन की मांग की है। डॉक्टर सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू से विधान परिषद सदस्य हैं जो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। डॉक्टर सिंह ने लिखा है कि जिस तरह बिहार और दूसरे राज्यों की लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा ओं में राज्य शिक्षा सेवा सवर्ग के पदों पर शिक्षा पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति होती है उसी तरह भारतीय लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी द्वारा भारतीय शिक्षा सेवा सवर्ग के लिए भी परीक्षा का आयोजन हो और भारतीय शिक्षा सेवा के अधिकारी तैनात हों। जैसे कि भारतीय वन सेवा और भारतीय आयकर सेवा तथा अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारी चयनित होते हैं। शिक्षा के महत्व को देखते हुए इसकी सम्यक निगरानी और विकास के लिए ऐसा किया जाना जरूरी है।
पर्यावरणीय जागरूकता मेगा रैली का आयोजन हो
विधान पार्षद ने एक अन्य बिंदु की ओर प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने पर्यावरण के महत्व के मद्देनजर इसके प्रति लोक जागरूकता के लिए पर्यावरणीय जागरूकता मेगा रैली के आयोजन पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि राजनीति की मेगा रैलियों की तरह पर्यावरण की मेगा रैली प्रधानमंत्री के नेतृत्व में होना चाहिए।
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More