
भागलपुर संवादाता: बिहार में अपराधी कंट्रोल से बाहर हो गए हैं. पटना में जहां कल शाम इंडिगो के पटना एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या की घटना ने पूरे बिहार को हिला कर रख दिया है वहीं दूसरी ओर आज सुबह-सुबह भागलपुर में अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला. पंकज चौधरी को सरेआम मोहद्दीनगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में 5 गोलियां मारी है. मृतक के भाई ने बताया कि उन्हें दौड़ा कर गोली मारी गई. वे दोनों काम पर जा रहे थे. अपराधी तीन की संख्या में थे. उन्होंने जब पहली गोली चलाई तो दोनों भाई भागे. लेकिन अपराधियों ने दौड़ाकर भाई को पकड़ लिया और एक-एक कर कई गोलियां मारी. पंकज ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना करीब 9 बजे सुबह के आसपास की है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. मृतक के भाई ने अपराधियों के नाम भी बताए हैं.
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More