बिजनेस

बिहार 13 करोड़ लोग एक साथ मिलकर राज्य के औद्योगिक वातावरण के निर्माण के लिए आगे आएं : समीर महासेठ

  • बिहार के बारे में निवेशकों के परसेप्शन को फिल्मों और दूसरे माध्यमों से किया गया खराब : उद्योग मंत्री

पटना : निवेशकों की सुविधा के लिए उद्योग विभाग ने पटना के अटल पथ स्थित इंदिरा भवन में निवेश प्रोत्साहन केंद्र की स्थापना की है। इसका उद्घाटन बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने किया। मौके पर उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित, तकनीकी विकास निदेशालय के निदेशक संजीव कुमार, हथकरघा एवं रेशम निदेशालय के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय, उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार, उद्योग मित्र के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मकेश्वर द्विवेदी आदि मौजूद रहे। निवेश प्रोत्साहन केंद्र का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि उपभोक्ता बिहार को उद्यमी बिहार में तब्दील करने के लिए हर बिहारी को प्रयास करने की आवश्यकता है। बिहार 13 करोड़ लोग एक साथ मिलकर राज्य के औद्योगिक वातावरण के निर्माण के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि बिहार के बारे में निवेशकों के परसेप्शन को फिल्मों और दूसरे माध्यमों द्वारा जानबूझकर खराब किया गया है। बिहार गौतम बुद्ध, महावीर और गुरु गोविंद सिंह की भूमि है। बिहार श्रम को प्रतिष्ठा देने वाले लोगों की भूमि है। बिहार के लोग मेहनत करने से नहीं घबराते हैं। देश के 40% से अधिक मिलों और उद्योगों में बिहार के लोग काम कर रहे हैं। इन सभी लोगों को जोड़कर बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग प्रयत्नशील है।
मंत्री ने कहा कि बिहार में इथेनॉल और बायोफ्यूल्स को बढ़ावा देने के लिए बिहार बायो फ्यूल्स नीति 2023 लाई गई है। इसके तहत निवेशकों को निवेश पर पूंजीगत प्रोत्साहन प्राप्त होगा। लेदर ऑफ टेक्सटाइल क्षेत्र के उद्यमियों को बिहार में निवेश करने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बिहार राज्य लेदर एवं टेक्सटाइल नीति को 1 साल के लिए अवधि विस्तार दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि का आवंटन अब मात्र 1 सप्ताह के अंदर किया जा रहा है। उद्योगों को सभी प्रकार के क्लीयरेंस प्रदान करने के लिए निवेश सुविधा केंद्र में ही सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से कार्य संपादित होगा।

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने कहा कि बिहार में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास जारी है। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निवेश प्रोत्साहित करने के लिए 24 लाख वर्ग फीट में प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल शेड तैयार किया गया है। 10 शेड बनकर तैयार हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की प्रगति के बारे में बताते हुए कहा कि 29,000 उद्यमियों को 2,006 करोड़ से अधिक की राशि दी जा चुकी है। अधिकांश उद्यमी अपने यूनिट में उत्पादन चालू कर चुके हैं। कुछ उद्यमियों द्वारा उद्योग ना लगाने की शिकायतें प्राप्त हुई है, जिन का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत जमा किए गए बिलों का वेरिफिकेशन कमर्शियल टैक्स विभाग द्वारा कराया जा रहा है। नियमों की अवहेलना करके अभी फर्जीवाड़ा करते हुए कोई पकड़ा जाता है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

5 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago