बड़ी खबर

बिहार में 14 डीएम समेत 36 आईएएस का ट्रांसफर

Bharat varta desk; राज्य सरकार ने आज आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ आईएएस अधिकारियों के भी सामूहिक तबादले किए हैं। 36 आईएएस अधिकारी बदल दिए गए हैं जिनमें 14 जिलों के डीएम भी शामिल हैं।

सीएम के आप्त सचिव दिनेश राय बने बेतिया के डीएम, कुंदन कुमार को पूर्णिया की कमान

सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव राम शंकर को शिवहर का जिलाधिकारी बनाया गया है. यह भी प्रोन्नति पाकर आईएएस अफसर बने हैं. पश्चिम चंपारण के तेजतर्रार डीएम कुंदन कुमार को स्थानांतरित कर पूर्णिया का जिलाधिकारी बनाया गया है. सिवान के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे को खगड़िया का डीएम बनाया गया है. औरंगाबाद के डीएम सौरव जोरवार को पूर्वी चंपारण जिला अधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. पूर्णिया के डीएम सुहर्ष भगत को औरंगाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है. बक्सर के डीएम अमन समीर को सारण डीएम के पद पर पदस्थापित किया गया है. शेखपुरा के डीएम सावन कुमार को कैमूर का डीएम बनाया गया है.
अरवल जिला अधिकारी जे. प्रियदर्शनी को शेखपुरा डीएम के पद पर पदस्थापित किया गया है. भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव वर्षा सिंह को अरवल का जिलाधिकारी बनाया गया है. शिवहर के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता को सिवान का डीएम बनाया गया है. वहीं प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश को कटिहार जिला अधिकारी के पद पर भेजा गया है. स्वास्थय विभाग के संयुक्त सचिव अंशुल अग्रवाल को बक्सर डीएम बनाया गया है। विजय प्रकाश मीणा को मधेपुरा डीएम, वैभव चौधरी को सहरसा का जिलाधिकारी बनाया गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago