
पटना : गृह विभाग ने एक बार फिर 29 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। हाल ही में एडीजी से डीजी में प्रोन्नत हुए विनय कुमार को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का सीएमडी बनाया गया है। डीजी पद पर प्रोन्नत किये गये ए.के. अंबेदकर को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का डीजी बनाया गया है।
पटना के आईजी संजय सिंह अब एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाए गए हैं। एटीएस के एडीजी एस रविंद्रण को बिहार राज्य खेल कूद प्राधिकरण के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राकेश कुमार राठी पटना के नए रेंज आईजी होंगे। एसटीएफ के डीआईजी रहे विनय कुमार को आईजी मुख्यालय बनाया गया है।
दरभंगा के आईजी पद पर तैनात अजिताभ कुमार को एडीजी में प्रमोशन देकर पुलिस मुख्यालय में प्रोविजनिंग का एडीजी बनाया गया है। मुजफ्फरपुर के आईजी गणेश कुमार को वायरलेस आईजी बनाया गया है। प्राणतोष कुमार दास को अपराध अभिलेख ब्यूरो का आईजी बनाया गया है। पंकज सिन्हा को प्रोन्नत कर मुजफ्फरपुर क्षेत्र का नया आईजी बनाया गया है। ललन मोहन प्रसाद को दरभंगा का नया आईजी बनाया गया है। जितेंद्र मिश्रा को होमगार्ड का आईजी बनाया गया है। वे होमगार्ड में ही डीआईजी पद पर तैनात थे। राजेश कुमार को बेगूसराय के डीआईजी पद से हटाकर पटना में मानवाधिकार का डीआईजी बनाया गया है। सुनील कुमार को डीआईजी सुरक्षा बनाया गया है। पी कन्नन को शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी पद से हटाकर विशेष निगरानी इकाई में डीआईजी बनाया गया है। शिवदीप वामनराव लांडे को सहरसा में कोसी क्षेत्र का नया डीआईजी बनाया गया है। एस प्रेमलथा को निगरानी में डीआईजी बनाया गया है। पटना के एसएसपी रहे उपेंद्र कुमार शर्मा को शाहाबाद का नया डीआईजी बनाया गया है। सुपौल के एसपी रहे मनोज कुमार को बिहार विशेष विशेष सशस्त्र पुलिस का डीआईजी बनाया गया है। अरविंद ठाकुर को होमगार्ड का डीआईजी बनाया गया है। सत्यवीर सिंह बेगूसराय के डीआईजी बनाये गए हैं। संजय कुमार मुंगेर के डीआईजी बनाये गए हैं। वे पहले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग में एसपी के पद पर थे।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More