बड़ी खबर

बिहार में पंचायत के फरमान पर प्रेमी युगल को नग्न कर लोहे की सलाखों से दागा

पटना। बिहार के कटिहार में पंचायत के फरमान पर प्रेमी युगल को नग्न कर लोहे की सलाखों से दागने की लोमहर्षक घटना सामने आयी है। महिला चीखती रही, चिल्लाती रही किन्तु उसे सरे आम नग्न कर दिया गया। लोगों ने अवैध प्रेम संबंध के आरोप में प्रेमी युगल के पूरे कपड़े उतार दिए और उनके प्राइवेट पार्ट को लोहे की सरिये से दागा। उनके पूरे शरीर पर निशान बना दिए।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद कार्रवाई के नाम पर पुलिस के हाथ खाली हैं। पीड़ित लड़की जहां गांव में ही होने की बात बताई जा रही है, वहीं लड़के को छोड़ने के एवज में पंचायत ने दो लाख 25 हजार रुपये की मांग की। पंचायत को लड़के के परिजन किसी तरह 50 हजार रुपये देकर दरिंदों के चंगुल से छुड़ाकर ले आए हैं।
फिलहाल गंभीर हालात में लड़का के का इलाज कटिहार के सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने कहा कि उससे महिला की मित्रता थी। उसी के बुलावे पर वह उससे मिलने गया था। वहां समाज ने पंचायती के नाम पर लड़की से दुष्कर्म के साथ-साथ उसकी भी बुरी तरह पिटाई की।
पीड़ित युवक से मिलने पहुंचे जेडीयू के जिला अध्यक्ष ने कहा कि मामला चाहे जो भी हो, कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। उधर पुलिस अब दूसरी बार लड़की के साथ सामूहिक रूप से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का वीडियो सामने आने के बाद जल्द मामला दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दे रही है।

Anupam

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

19 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

4 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago