
स्वच्छता और खादी पर करेंगे साथ-साथ काम
खादी को बढ़ावा देगा पटना नगर निगम
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना नगर निगम ने बिहार खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने का फैसला लिया है। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और पटना नगर निगम के बीच हुए इकरारनामा के अनुसार दोनों संस्थाएं स्वच्छता, खादी और ग्रामोद्योग के क्षेत्र में एक दूसरे का सहयोग करेंगी। इस आशय के एमओयू पर पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर और बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप कुमार ने हस्ताक्षर किए। इकरारनामा के अनुसार पटना नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और उन पर आश्रित रहने वाले लोगों को सुक्ष्म उद्योगों का प्रशिक्षण बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दिया जाएगा। साबुन निर्माण, फिनाइल निर्माण, झाड़ू निर्माण, टोकरी और सूप निर्माण, पेंटिंग, सूत कताई और कपड़े की बुनाई एवं सिलाई का प्रशिक्षण बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दिया जाएगा। इसके साथ ही पटना नगर निगम और उसके कर्मचारियों को बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी मॉल में 10% के अतिरिक्त छूट की व्यवस्था भी की जाएगी। पटना नगर निगम द्वारा बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से स्वच्छता में काम आने वाली सामग्री की खरीद बिहार राज्य खड़ी ग्रामोद्योग बोर्ड से भी की जा सकती है। इस संबंध में पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को बढ़ावा दिया था और आत्मनिर्भरता को भी। खादी आज निर्भरता का परिचायक है। निगम के कर्मचारी सप्ताह में 1 दिन खादी पहनेंगे। इसके अलावा सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी निगम के अधिकारी खादी के वस्त्र पहनेंगे। निगम द्वारा चलाए जाने वाले स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों में बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग को भागीदार बनाया जाएगा और संस्थान से जुड़े लोगों के सामानों की खरीद भी पटना नगर निगम द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थानों के बीच हुए मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग से खादी और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More