बिजनेस

बिहार की खादी संस्थाओं को मिलेंगे 900 न्यू मॉडल चरखे : समीर महासेठ

मुजफ्फरपुर : बिहार में खादी के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार मदद करेगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि खादी सिर्फ वस्त्र नहीं है बल्कि विचार है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान खादी और चरखे ने हर भारतीय को जोड़ने का काम किया। हर गांव में खोले गए कुटीर उद्योगों से स्वदेशी आंदोलन को बल मिला और गांव-गांव में आर्थिक स्वावलंबन आया। कुटीर एवं लघु उद्योगों में अभी काफी संभावनाएं हैं। सबसे अधिक रोजगार सृजन इसी क्षेत्र में संभव है। बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर प्रखंड के नरियार गांव में बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित चरखा वितरण समारोह में खादी प्रेमियों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग के विकास के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग योजना बनाई है। अगले 3 महीनों में राज्य की विभिन्न खादी संस्थाओं को 900 चरखे प्रदान किए जाएंगे। ए वन कल्याण सेवा संस्थान को नरियार गांव में सूत उत्पादन के लिए प्रथम चरण में 25 चरखे दिए जा रहे हैं। इससे 35 से 40 लोगों को रोजगार मिलेगा। उत्पादन बढ़ेगा तो संस्था को आवश्यकतानुसार दूसरी मदद भी दी जाएगी। कार्यक्रम में बिहार राज्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार, जिला उद्योग केंद्र मुजफ्फरपुर के महाप्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग पदाधिकारी रिजवान खान, ए वन कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंत्री कुमार आशुतोष कोषाध्यक्ष वर्णिका मुखिया ललन कुमार यादव मुखिया संघ की अध्यक्ष कुमारी याचना शाही टैक्स अध्यक्ष प्रेम शंकर शाही, सूरज दास, मोहन बैठा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

5 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago