बड़ी खबर

g20 के समिट का हुआ आगाज, अमेरिकी राष्ट्रपति पहुंचे, पीएम मोदी के साथ हो रही द्विपक्षीय बैठक

Bharat varta desk:

g20 समिट का आज से आगाज हो गया है .इस समिट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज शाम दिल्ली पहुंचे. बाइडन से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत पहुंच गए हैं.बांग्लादेश को भारत की ओर से बतौर अतिथि G-20 में बुलाया गया है. G20 समिट का का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के प्रगति मैदान में बनाए गए भारत मंडपम में 9 और 10 सितंबर को होगा. इसके अलावा अन्य कुछ कार्यक्रम अलग-अलग स्थलों पर होंगे. शनिवार को सुबह 9:30 बजे सभी देशों और शिष्टमंडलों के नेता भारत मंडपम में पहुंचेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी आयोजन स्थल पर सभी नेताओं का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करेंगे. वहां 10:30 बजे से सम्मेलन का पहला सत्र शुरू होगा. इसके बाद द्विपक्षीय मुलाकातें होंगी और फिर सम्मेलन का दूसरा सत्र होगा. सम्मेलन स्थल पर ही रात्रि भोज होगा. रविवार को सुबह विभिन्न राष्ट्राध्यक्ष राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. बाद में वे प्रगति मैदान में पौधरोपण करेंगे और फिर सम्मेलन का तीसरा सत्र होगा. इसके बाद सम्मेलन का समापन समारोह होगा. सम्मेलन को लेकर पूरी दुनिया की नजर भारत की ओर लगी हुई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

9 hours ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

13 hours ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

1 day ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

2 days ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योगमय हुआ देश, कोलकाता में पीएम मोदी, बोले- ‘लोगों को जोड़ना योग की ताकत’

Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More

4 days ago

BPSC की टॉपर बनी श्रद्धा पांडेय

Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More

4 days ago