
पटना संवादाता: सदाकत आश्रम में होने वाली कांग्रेस की बैठक में दूसरे दिन मंगलवार को भी हंगामा हो गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री और नवनियुक्त एआईसीसी प्रभारी भक्त चरणदास बैठक ले रहे थे. धक्का-मुक्की से लेकर कुर्सी फेका फेकी तक हो गई. हंगामा कर रहे कांग्रेसियों पर भक्त चरण दास ने काफी नाराजगी दिखाई. कार्रवाई की चेतावनी दी मगर कोई असर नहीं हुआ. कुछ कांग्रेसी लगातार हंगामा करते रहे. कल भी सदाकत आश्रम में कांग्रेसियों ने भक्त चरण दास के सामने जमकर बवाल काटा था. वे कांग्रेस के बड़े नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगा रहे थे.
हंगामा कर रहे कांग्रेसियों का कहना था कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश के नेताओं और राज्य प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और वीरेंद्र सिंह राठौर ने मनमानी की है. कांग्रेसियों का यह भी कहना था कि संगठन ऐसे लोगों के हाथों में है जो पार्टी को मजबूत नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए चुनाव में पार्टी का खराब प्रदर्शन हुआ है. पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी और पूर्व विधायक अमिता भूषण ने भी अपनी नाराजगी का इजहार किया. प्रेमचंद मिश्रा ने भी अपने भाषण में शिकायत दर्ज कराई. बैठक इतनी हंगामेदार हुई कि भक्त चरण दास को भाषण देने में भी काफी परेशानी हुई. प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन और विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के समझाने का भी कांग्रेसियों में कोई असर नहीं दिखा.
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More