
Bharat varta desk:
शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के कांथी में देर रात तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक नेता के मकान में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज तृणमूल कांग्रेस सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की यहां सभा होने वाली थी। मारे गए लोगों में TMC के स्थानीय नेता राजकुमार मान्ना उनके भाई देव कुमार मान्ना और एक अन्य व्यक्ति विश्वजीत गाएन शामिल हैं। जहां घटना हुई है उसके कुछ दूरी पर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का आवास भी है। इस घटना के बाद भाजपा ने यह आरोप लगाया है कि टीएमसी के लोग दहशत और आतंक फैलाने के लिए यह सब करते रहते हैं। भाजपा का आरोप है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए टीएमसी के लोग बम बना रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 6 नवंबर को बंगाल के एक शहर में टीएमसी नेता के घर बम धमाका हुआ था जिसमें 2 लोग घायल हो गए थे। टीएमसी की ओर से कहा गया है कि भाजपा पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर अनाप-शनाप आरोप लगा रही है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More