
रांची संवाददाता : पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं लड़ेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा. भाजपा को रोकने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तृणमूल कांग्रेस गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया है. भाजपा विरोधी मतों का विस्तार रोकने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तृणमूल के नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समर्थन देने का फैसला किया है. हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी ने समर्थन देने के लिए उन्हें पत्र लिखा था और उनसे आग्रह भी किया था. इसके बाद पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन से बातचीत के बाद तय किया गया कि पार्टी ममता को चुनाव में साथ देगी. यहां बता दें कि कुछ दिन पहले झामुमो ने कहा था कि वह बंगाल चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगा. इसके बाद एक चुनावी सभा में ममता बनर्जी में झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधा था.
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More