
झारखंड कांग्रेस में गहराया अंतरकलह
रांची संवाददाता:बिहार के साथ साथ झारखंड कांग्रेस भी इन दिनों भारी अंतरकलह की चपेट में है.झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है. उन्होंने झारखंड प्रभारी और पार्टी के केंद्रीय नेता आरपीएन सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. उन्होंने प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अभिलंब हटाने की मांग राहुल गांधी से की है.
फुरकान अंसारी ने कहा है कि आरपीएन सिंह झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के मंत्रियों से खुलेआम पैसे वसूलते हैं. इसलिए यहां अच्छे काम नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि 4 सालों से प्रभारी रहने के दौरान आरपीएन सिंह ने झारखंड कांग्रेस कमेटी का गठन नहीं होने दिया. केवल अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष बना कर काम चलाया जा रहा है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव सरकार में मंत्री भी हैं. फुरकान में प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ प्रभारी को भी हटाने की मांग केंद्रीय नेताओं से दिल्ली में मिलकर की है. उन्होंने कहा है कि आरपीएन राहुल गांधी को भी बदनाम कर रहे हैं.
सुबोधकांत ने भी निशाना साधा
उधर दूसरे वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने भी आरपीएन सिंह पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि संगठन से उनका कोई लेना-देना नहीं है. वे पार्टी के कार्यक्रमों में रांची नहीं आते हैं मगर सरकार की पहली वर्षगांठ में शामिल होने में पीछे नहीं रहते हैं .
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More