
Bharat varta desk:
बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे पहला रोड शो शुरू हो गया है. वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को शाम करीब 6:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से पटना के भट्टाचार्य रोड पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की शुरुआत पटना के भट्टाचार्य रोड से शुरू हुआ. करीब 2.5 किलोमीटर के इस रोड शो को देखने के लिए पटना की सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने रथ से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. यही नहीं रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने रथ को खासतौर पर बीच-बीच में रुकवाकर लोगों को धन्यवाद दिया.
पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान उनके साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे. पटना के लोग इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने के लिए अलग-अलग इलाकों में जुटे रहे. पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान पटना की सड़कों पर अद्भुत नजारा दिखा. पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए जगह झांकी, पुष्पवर्षा, आरती, होर्डिंग का इंतजाम किया गया था. वहीं पटना के लोग पीएम नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए घरों के छत पर मौजूद रहे और हाल हिलाकर पीएम मोदी का अभिवादन किया.
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More