देश दुनिया

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर देश और विदेश से आ रही बधाइयां

नई दिल्ली- कुमार गौरव

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 70 साल के हो गए। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश-दुनिया से शुभकामाएं आ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पीएम मोदी के जन्मदिन की बधाइयो का तांता लगा हुआ है. वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के तौर पर मना रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के तौर पर गरीबों और जरूरतमंदों को उनकी जरूरत का सामान बांट रहे हैं और उनकी सेवा कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू की गई ये सेवा सप्ताह 20 सितंबर तक चलेगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 14 सितंबर को इसकी शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक की हर एक इकाई के कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश-विदेश से शुभकामनाएं आ रही है। फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं देशभर में प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिन बीजेपी कार्यकर्ता धूमधाम से मना रहे हैं। दिल्ली के इंडिया गेट पर दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने देर रात प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन बूंदी बांटकर उन्हें बधाई दी। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। वो सात भाई-बहन हैं।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

13 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

14 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

4 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago