
नई दिल्ली। संसद की नई इमारत बनाने की नीलामी टाटा प्रोजेक्ट्स (Tata Projects) ने जीत लिया है। संसद की नई इमारत बनाने का टेंडर 861.90 करोड़ रुपए का है सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) ने बुधवार को इसका ऐलान किया कि संसद की नई इमारत बनाने का टेंडर किसे जाता है। टाटा प्रोजेक्ट्स ने 861.90 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी जबकि लार्सेन एंड टुब्रो (L&T) ने 865 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी।
संसद की नई इमारत नरेंद्र मोदी सरकार के सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्लान का हिस्सा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद का मॉनसून सत्र खत्म होने के बाद संसद की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू होगा।
पिछले महीने सराकर ने तीन मुंबई की कंपनियों को शॉर्ट लिस्ट किया था। इनमें टाटा प्रोजेक्ट्स के अलावा लार्सेन एंड टुब्रो और शापोरजी पालोजजी कंपनी है।
नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट के तीन किलोमीटर इलाके में फैला है। गुजरात की आर्किटेक्चर कंपनी HCP डिजाइंस पहले ही सेंट्रल विस्टा के रीडेवलपमेंट का कंस्लटेंसी बिड जीत चुकी है। पिछले साल सितंबर में सरकार ने रीडेवलपमेंट का ऐलान किया था।
नए प्लान के तहत संसद की इमारत गोल नहीं बल्कि तिकोनी होगी। इसमें 900 से लेकर 1200 सांसदों के बैठने की व्यवस्था होगी। संसद की नई इमारत को अगस्त 2022 तक पूरा करने का टारगेट है जब देश अपना 75वां स्वाधिनता दिवस मनाएगा। संसद का कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट 2024 तक पूरा बन पाएगा।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More