बड़ी खबर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का ले रहे किसान लाभ प्रत्येक किसान परिवार को मिल रहा 12000 रुपया

नई दिल्ली : देश के 3 करोड़ 71 लाख किसान ऐसे हैं जिनके बैंक अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत अब तक 12-12 हजार रुपये की रकम पहुंचाई जा चुकी है. ये वो किसान हैं जिन्हें योजना की शुरुआत से लाभ मिल रहा है और रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी नहीं है. जबकि इसके कुल लाभार्थी 11 करोड़ से अधिक हो चुके हैं.

स्कीम के तहत अब तक 93 हजार करोड़ रुपये की रकम बांटी जा चुकी है.

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने राजनीतिक कारणों से अब तक यह स्कीम लागू नहीं की है, जिसकी वजह से वहां के एक भी किसान को लाभ नहीं मिला है. राज्य सरकार की रोक के बावजूद पश्चिम बंगाल के 12 लाख किसानों ने इस स्कीम के तहत आवेदन किया है, लेकिन मोदी सरकार चाहकर भी उन्हें पैसा नहीं भेज पा रही है. जबकि वहां 71 लाख किसान परिवार हैं. बाकी सभी राज्यों ने इस योजना के तहत अपने-अपने किसानों को भरपूर पैसा दिलाने की कोशिश की है.

किन राज्यों को मिला सबसे अधिक लाभ

तमाम कृषि विशेषज्ञों की राय है कि किसानों को सीधी मदद से उनकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है. दिसंबर 2018 में मोदी सरकार ने इसी दिशा में एक कदम उठाया और सभी किसानों को सालाना 6000-6000 रुपये देने की शुरुआत की. इसके तहत सबसे ज्यादा 12,000-12,000 रुपये का फायदा पौने चार करोड़ किसानों को मिला है. इनमें बीजेपी, कांग्रेस सहित दूसरी पार्टियों के शासन वाले सूबे भी शामिल हैं.

फायदा लेने वाले टॉप-10 राज्य की सूची

उत्तर प्रदेश: 1,11,60,403 लाभार्थी (बीजेपी शासित)

>>महाराष्ट्र: 35,59,087 लाभार्थी (शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस)

>>आंध्र प्रदेश: 31,15,471 लाभार्थी (वाईएसआर कांग्रेस का शासन)

>>गुजरात: 29,02,483 लाभार्थी (बीजेपी शासित)

>>तमिलनाडु: 25,94,512 लाभार्थी (एआईएडीएमके)

>>राजस्थान: 24,77,975 लाभार्थी (कांग्रेस का शासन)

>>तेलंगाना: 24,22,519 लाभार्थी (टीआरएस शासित)

>>केरल: 23,65,414 लाभार्थी (सीपीआई-एम शासित)

>>पंजाब: 11,88,202 लाभार्थी (कांग्रेस का शासन)

>>हरियाणा: 10,66,730 लाभार्थी (बीजेपी शासित)

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

10 hours ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

10 hours ago

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

2 days ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

4 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

5 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

5 days ago