ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के पूर्वी चंपारण से 26.5 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बॉलीवुड से कनेक्शन जुड़ने की आशंका

पटना से कुमार गौरव

पूर्वी चम्पारण की चकिया पुलिस ने टोल गेट के पास से कार सवार दो तस्करों को 26.5 किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। महराष्ट्र नंबर की कार से चरस की खेप मुजफ्फरपुर से मुम्बई ले जा रहे थे।

कस्टम अधिकारी के अनुसार बरामद चरस का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 80 लाख है। बॉलीवुड से कनेक्शन जुड़ने की आशंका है। एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से जांच करायी जायेगी। तस्करों से पूछताछ की जा रही है। तस्करों की निशानदेही पर मुजफ्फरपुर से उनके तीन साथियों को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार तस्करों ने कुलार महाराष्ट्र के मलाई पठानबाड़ी के अपावाड़ाक कुलार के उस्मान सफी व चाल आनंदी नगर थाना के कुलार अपावाड़ा मलाई ईस्ट महाराष्ट्र के विजय वंशी शामिल हैं।
मादक पदार्थ ले जाने की सूचना मिलने पर चकिया पुलिस ने टाल गेट पर गतिविधि बढ़ा दी। जांच के दौरान स्वीफ्ट डिजायर कार से लाल रंग की ट्राली बैग में रखे 52 पॉकेट मादक पदार्थ जब्त हुए। जांच के दौरान वह चरस निकली। दो सेलफोन भी जब्त किये गये। पूछताछ में दोनों तस्करों ने मुजफ्फरपुर के कुछ लोगों का नाम बताया जिन्हें गिरफ्तार किया गया। सेलफोन की वैज्ञानिक तरीके से पड़ताल की जा रही है। तस्करों का कनेक्शन मुम्बई के किन-किन लोगों से है, इसकी तह तक पुलिस जायेगी।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 hours ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

4 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

5 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

5 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

6 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

6 days ago