
bharat varta desk: पूर्व आईएएस अधिकारी सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी जानकारी के मुताबिक उनका कार्यकाल कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगा। जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति बनने के बाद मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन बंगाल के गर्वनर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। सी वी अभी मेघालय सरकार के सलाहकार हैं ।
सीवी आनंद बोस को जवाहरलाल नेहरू फैलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है। वह मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के पहले फेलो भी हैं, जहां शीर्ष सिविल सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाता है। आनंद बोस ने अंग्रेजी, मलयालम और हिंदी में 40 पुस्तकें लिखी है।
सीवी आनंद बोस उस कार्यकारी समूह के अध्यक्ष थे जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए विकास एजेंडा तैयार किया था। सरकार ने “सभी के लिए किफायती आवास” के उनके कॉन्सेप्ट को अपनाया गया था।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More