
पुलिस भर्ती घोटाले में भ्रष्टाचार के बाद भी बने डीजीपी, कोर्ट में याचिका दायर
Bharat varta desk: वर्ष 2005 में पुलिस भर्ती घोटाले में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगे थे उसके बाद भी सरकार ने मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश का पुलिस महानिदेशक बना दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अविनाश प्रकाश पाठक ने जनहित याचिका दायर उनकी नियुक्ति को चुनौती दी है। उन्होंने कोर्ट से उन्हें हटाने की मांग की है। इस मामले की सरकार ने जांच कराने का निर्देश दिया था। वर्ष 2007 में उस समय के डीजीपी विक्रम सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट भ्रष्टाचार निवारण संस्थान को सौंपी थी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्ष 2017 में प्रकाश पाठक ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा। मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को चिट्ठी लिखकर इस संबंध में की गई कार्रवाई से प्रकाश पाठक को अवगत कराने को कहा मगर सरकार चुप रही।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More