बड़ी खबर

पीएम मोदी ने झारखंड से राजस्थान-मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को दिया संदेश

Bharat varta desk:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के खूंटी जिले में स्थित उलिहातू गांव से मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के आदिवासी वोटरों को आज संदेश दिया। इस गांव में आदिवासी समाज में भगवान का दर्जा रखने वाले बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। पीएम मोदी ने खूंटी से आदिवासी कल्याण के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का ऐलान किया, साथ ही जनजातीय गौरव दिवस पर विकसित भारत संकल्प यात्रा की भी शुरुआत की. दो महीने तक चलने वाली इस यात्रा के जरिए केंद्र सरकार की योजना अपनी उपलब्धियों को जनता तक ले जाने की है।

दरअसल प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा के बहाने चुनाव वाले राज्यों के आदिवासी वोटरों को साधने की कोशिश की है। मध्य प्रदेश की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाने हैं। दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार का आज यानी 15 नवंबर को अंतिम दिन है।

 ‘मैंने अंतिम व्यक्ति का नमक खाया है, आज ऋण चुकाने आया हूं’, पीएम मोदी ने आदिवासियों के गढ़ से भरी चुनावी हुंकार

पीएम मोदी ने आइआइएम रांची और ट्रिपल आइटी के भवनों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। रांची में में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया।पीएम मोदी ने कहा कि मैंने अंतिम व्यक्ति का नमक खाया है। आज भगवान बिरसा की धरती पर ऋण चुकाने आया हूं। मक्खन पर लकीर तो सभी कोई खींच सकता है। कोई पत्थर पर तो लकीर खींचे। पिछड़े जिलों का ठप्पा लगाकर छोड़ दिया था। इनमें अधिसंख्य आदिवासी जिले। अपने हाल पर छोड़ दिया था। हमारी सरकार ने इस जिलों कोआकांक्षी जिलों के रूप में घोषित कर विकसित किया।पीएम मोदी ने कहा कि मैं वह दिन देखना चाहता हूं जब हर गरीब के पास राशन कार्ड होगा। सभी के पास बिजली होगी। पांच लाख का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। किसानों, गरीबों, युवाओं को मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की भी गारंटी। मोदी हिम्मत कर निकला है आदिवासी न्याय अभियान को लेकर। आदिवासियों को हमेशा नजर अंदाज किया।

पीएम मोदी ने कहा कि कोई बिचौलिया नहीं, किसानों का सीधा नाता मोदी के साथ रहता है। झारखंड में भी नक्सली समस्या में कमी आई है। वहीं भगवान बिरसा अमर रहे के नारों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन समाप्त हो गया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago