बड़ी खबर

पीएम मोदी ने एशियाई खेलों में भारत के दल की सराहना की, बोले- आपका प्रदर्शन युवाओं की पूरी पीढ़ी को प्रेरित करेगा

Bharat Varta Desk : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के हांगझू में एशियाड के 19वें संस्करण में अभूतपूर्व सफलता के बाद नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भारतीय एशियाई खेलों के दल की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने एथलीटों, कोचों और फिजियोथेरेपिस्टों सहित भारतीय दल को संबोधित किया और उनके शानदार प्रयास की सराहना की जिसके कारण भारत ने चीन में एक यादगार यात्रा दर्ज की। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों ने जो पराक्रम दिखाया है, जो पुरुषार्थ किया है, जो परिणाम दिया है, उसके कारण देश के हर कोने में एक उत्सव का माहौल है। 100 पार मेडल के लिए आपने दिन-रात एक कर दिया।

मोदी ने कहा कि एशियन गेम्स में आप सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पूरा देश गौरव की अनुभूति कर रहा है। मैं पूरे देश की तरफ से एथलीट के प्रशिक्षकों और कोच का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं, आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि आप सभी ने इतिहास रचा है। पदक तालिका भारत की सफलता का प्रमाण है। एशियाई खेलों में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। व्यक्तिगत रूप से मुझे संतुष्टि है कि हम सब सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं! उन्होंने कहा कि अनेक खेलों में आपने सिर्फ खाता ही नहीं, बल्कि एक नया रास्ता खोला है। एक ऐसा रास्ता जो युवाओं की पूरी पीढ़ी को प्रेरित करेगा। एक ऐसा रास्ता जो एशियाई खेलों से आगे बढ़कर ओलंपिक के हमारे सफर को एक नया विश्वास देगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी नारी शक्ति ने इन खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जिस जज्बे के साथ हमारी महिला खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है, वो बताता है कि भारत की बेटियों का सामर्थ्य क्या है। भारत ने एशियन गेम्स में जितने मेडल जीते हैं, उनमें से आधे से ज्यादा हमारी महिला एथलीट ने जीते हैं। उन्होंने कहा कि नया भारत अंतिम परिणाम तक, अंतिम विजय की घोषणा होने तक अपना प्रयास छोड़ता नहीं है। नया भारत अपना सर्वश्रेष्ठ देने की, सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करता है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

5 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago