शख्सियत

पहली पुण्यतिथि को जहानाबाद में याद किए गए किंग महेंद्र, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Bharat Varta Desk: ‘किंग महेंद्र’ के नाम से चर्चित रहे सांसद स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद को आज उनकी पहली पुण्यतिथि को उनके गृह जिले जहानाबाद में याद किया गया। किंग महेंद्र के छोटे भाई उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार के कई राजनीतिक दिग्गजों ने शिरकत किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह समेत कई नेताओं ने किंग महिंद्र के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि वे सबसे पहले कांग्रेस से ही सांसद हुए थे। इसीलिए दूसरे दल में जाने के बाद भी उनका कांग्रेस के कई नेताओं से व्यक्तिगत संबंध अंतिम समय तक बना रहा। इसीलिए आज सबसे अधिक कांग्रेस के ही नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

7 बार राज्यसभा सदस्य

किंग महेंद्र के योगदान को याद करते हुए आज वक्ताओं ने कहा कि वे लगातार सात बार राज्यसभा सदस्य रहे। सबसे पहले कांग्रेस से 1980 के लोकसभा चुनाव में जहानाबाद से जीते थे। फिर 31 जनवरी 1985 को वह राज्यसभा सदस्य चुने गए। बाद में जनता दल यू में शामिल हो गए। 81 साल की उम्र में पिछले साल 27 दिसंबर को निधन हुआ था। उस समय उनका कार्यकाल 2 साल शेष था। वक्ताओं ने कहा कि किंग महेंद्र एक ऐसा नाम है जिसने अपने को खुद से गढ़ा था।

दवा कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित किया

एक अत्यंत सामान्य परिवार में जन्म लेने के बाद पटना विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले किंग महेंद्र ने सबसे पहले एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी की। बाद में दवा के कारोबार से जुड़ गए और देखते ही देखते अपने कारोबार को इतना आगे बढ़ाया कि पूरी दुनिया में अरिस्टो फार्मा दवा कंपनी का कारोबार फैल गया।

कई स्कूल-कॉलेज खोले

इस मौके पर श्रद्धांजलि समारोह के संयोजक और किंग महिंद्रा के छोटे भाई भोला बाबू ने बताया कि केवल स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी किंग महेंद्र जी का बड़ा योगदान है। उन्होंने मगध क्षेत्र में कई स्कूल-कॉलेज खोले जो इस इलाके में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं।

बता दें कि किंग महेंद्र और भोला बाबू- दोनों भाई परस्पर प्रेम और सम्मानजनक संबंधों की मिसाल माने जाते थे। किंग महेंद्र के चुनाव से लेकर व्यापार के संचालन के सूत्रधार के रूप में भोला बाबू को जानते हैं। उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिले थे और इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किंग महेंद्र के साथ अपने संबंधों को याद किया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

6 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago