
Bharat Varta desk : गोली कांड के आरोपी जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक पुत्र पर गोली चलाने का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी भागलपुर शहर के तिलकामांझी मोहल्ले में हुई है। गोपाल मंडल नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।
कुछ दिन पहले विधायक के बेटे ने एक कार्यक्रम में अपने समर्थकों के बीच कहा था कि पिता गोपाल मंडल किसी से नहीं डरते और वो भी किसी से नहीं डरते। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। अब एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि विधायक गोपाल मंडल भी अक्सर विवादों में रहते हैं।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More