बड़ी खबर

पत्नी को रील्स बनाने का शौक था, पति ने कर दी हत्या


Bharat varta desk: इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने के शौक के कारण एक महिला को जान गंवानी पड़ी। आश्चर्य की बात यह है कि उसका हत्यारा और कोई नहीं महिला का पति ही निकला जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह हैरान कर देने वाली घटना तमिलनाडु के तिरुपुर जिले की है।
दरअसल, जिले के डिंडुगल का रहने वाला 38 साल का अमृतलिंगम तेन्नमपलयम सब्जी मंडी में दिहाड़ी मजदूरी है। जबकि उसकी पत्नी चित्रा एक कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती थी। दोनों शहर के सेलम नगर में किराए पर रह रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चित्रा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करने की आदत थी। इसको लेकर अमृतलिंगम ने चित्रा के साथ कई बार झगड़ा किया था, क्योंकि वह इस पर बहुत ज्यादा समय बिता रही थी। एक दिन झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को शाल से गला घोंट कर मार डाला।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

3 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

5 days ago