पॉलिटिक्स

पड़ोसी के घर उत्तराधिकारी ढूंढ रहे नीतीश कुमार : उपेंद्र कुशवाहा

  • नीतीश कुमार पर उपेंद्र कुशवाहा ने बोला तीखा हमला
  • डरे हुए लोगों की सलाह पर चल रहे नीतीश कुमार
  • उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- नीतीश जी ने पार्टी को गिरवी रख दिया। मैं उनसे क्या हिस्सा मांगू। उनके हाथ में शून्य है। जीरो है।

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार की राजनीति में सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह ने एक बार फिर से नीतीश कुमार से अलग होने का फैसला किया है। उन्‍होंने नई पार्टी बनाने का फैसला किया है। वह उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। 18 साल में ये तीसरी बार है जब उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश का साथ छोड़ा है।

पटना के होटल मौर्या में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उपेंद्र कुशवाह ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पड़ोसी के घर में उत्तराधिकारी ढूंढ रहे। अगर वो अतिपिछड़ा समाज से किसी को चुनते तो हमें कोई परेशानी नहीं होती। उपेंद्र कुशवाहा नहीं पसंद थे तो कोई बात नहीं, लेकिन परिवार में ही ढूंढना चाहिए था।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ज़मीर बेचकर हम अमीर नहीं बन सकते। इसलिए एमएलसी पद से भी इस्तीफा दूंगा। विधान परिषद के सभापति से मिलकर एक-दो दिन में इस्तीफा भी सौंप दूंगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू में पार्टी कार्यकर्ता परेशान और हतोत्साहित हैं। नीतीश जी पहले कोई भी फैसला खुद लेते थे। कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात करते थे। उनके खुद के फैसले सही होते थे। आज की तारीख में वो कोई फैसला खुद नहीं लेते हैं। मुख्यमंत्री जी अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर रहे हैं। वो डरे हुए लोगों की सलाह पर चल रहे हैं। नीतीश जी गलत रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरुआत में अच्छा काम किया, लेकिन आखिर में उन्होंने जो किया वो अच्छा नहीं हुआ। नीतीश जी जिस रास्ते पर चल रहे हैं। वो पार्टी के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा किमैंने जब पार्टी में सवाल उठाया तो मुझे मुख्यमंत्री जी ने कह दिया पार्टी छोड़कर चले जाइए। नीतीश जी के पास है क्या? उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। नीतीश जी ने पार्टी को गिरवी रख दिया। मैं उनसे क्या हिस्सा मांगू। उनके हाथ में शून्य है। जीरो है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

3 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

5 days ago