कला -संस्कृति

पटना नगर निगम का स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने लोकगीतों के माध्यम से जगाया स्वच्छता का अलख

पटना : सरस मेला के सांस्कृतिक मंच पर पटना नगर निगम द्वारा सरस मेला की एक शाम, स्वच्छता गीतों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर, वरिष्ठ लेखिका और समाज सेविका ममता मेहरोत्रा, अंतरराष्ट्रीय स्तर के हास्य कवि शंभू शिखर और इंदिरा आईवीएफ के संचालक दया निधि शर्मा द्वारा किया गया। जन समुदाय को संबोधित करते हुए पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू ने कहा कि पटना को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी हम सब की है। पटना नगर निगम द्वारा पटना को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। लेकिन शहर वासियों के समर्थन के बिना हम बड़े लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते।
पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने इस अवसर पर गीतों के माध्यम से स्वच्छता का अलख जगाया। उन्होंने सब मिलकर हाथ लगाएंगे पटना को स्वच्छ बनाएंगे, चला भैया चला भैया पटना के चमकावे, गांधी जी का है यह सपना, स्वच्छ सुंदर हो शहर अपना जैसे अनेक गीत गाकर लोगों को स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उन्होंने बिहार के कुछ दूसरे पारंपरिक लोकगीत भी गाए। श्रोताओं ने कहें तोसे सजना , यही ठईयां टिकुली हेरा गईले, जगदंबा घर में दियरा, पनिया के जहाज़ से जैसे गीतों को खूब पसंद किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

3 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

3 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

3 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

3 days ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

4 days ago