बड़ी खबर

पंजाब में बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तान से आया ‘मेड इन चाइना’ ड्रोन

नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत एवं पाकिस्तान की सीमा के पास एक ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ ने शनिवार को यह जानकारी दी। बल ने एक बयान में बताया फिरोजपुर सेक्टर में वान सीमा चौकी के पास चीन निर्मित ड्रोन को शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर ‘‘देखा गया और मार गिराया गया’’। बल ने एक बयान में बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 300 मीटर और सीमा बाड़ से 150 मीटर की दूरी पर काले रंग की उड़ने वाली वस्तु को मार गिराया गया।

उसने बताया कि चार पावर बैटरी वाले हेक्सा-कॉप्टर ड्रोन का वजन लगभग 23 किलोग्राम था और यह लगभग 10 किलोग्राम वजन ले जाने में सक्षम था। उसने बताया कि बहरहाल, ड्रोन पर नशीले पदार्थ, हथियार या गोला-बारूद नहीं था। बीएसएफ ने कहा कि जिस इलाके में ड्रोन को मार गिराया गया, वहां तलाश अभियान जारी है। इससे पहले भी बल ने पाकिस्तान से आए इस प्रकार के दो ड्रोन मार गिराए थे, जिनमें हथियार और गोला-बारूद थे।

ये दोनों ही घटनाएं पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में हुई थीं। बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने 30 नवंबर को संवाददाताओं से कहा था कि पंजाब और जम्मू में सीमा के पास इस साल अब तक कम से कम 67 ड्रोन देखे गए हैं। सिंह ने बीएसएफ के 57वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कहा था, “अभी हमारे देश में आने वाले ड्रोन की संख्या कम है और यह सभी चीन में निर्मित ड्रोन हैं… ये बहुत उन्नत हैं और कम वजन उठाने में सक्षम हैं तथा 95 प्रतिशत मामलों में ये मादक पदार्थ लेकर आते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

13 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

14 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

4 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago