
रांची भारत वार्त संवाददाता-धनबाद के कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में News 11 के मालिक अरूप चटर्जी को
पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के दामाद राकेश ओझा ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
राकेश का धनबाद के गोविंदपुर में शिवम हार्ड कोक का व्यवसाय है। अरूप चटर्जी के ऊपर राकेश से जबरन 11 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। अरूप चटर्जी पैसे नहीं देने पर राकेश को बर्बाद करने की धमकी दे रहे थे।
धनबाद पुलिस ने अरूप को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अरूप चटर्जी पर जीटी रोड के कई कोयला कारोबारियों को ब्लैकमेल करने का आरोप भी था।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More