
Bharat varta desk: आज केंद्र मंत्री नितिन गडकरी बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रोहतास के पंडुका में मंत्री ने बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी पर 2 किलोमीटर लंबे पुल का शिलान्यास किया।
200 करोड़ से अधिक की लागत से टू लेन पुल बनेगा।
कम हो जाएगी बिहार- झारखंड की दूरी
यह पुल बिहार और झारखंड के बीच दूरी को बहुत कम कर देगा। पंडुका पुल के निर्माण से महज दो से तीन किमी का फासला तय कर आप बिहार से झारखंड की धरती पर पहुंच सकेंगे। नौहट्टा प्रखंड में सोन नदी पर बनने वाले इस पंडुका पुल के शिलान्यास के मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। पंडुका पुल के निर्माण से लगभग 50 लाख आबादी को सीधा फायदा मिलेगा।
रोहतास जिला में प्रस्तावित यह पुल पंडुका से अकबरपुर एनएच 119 तक और दूसरा झारखंड राज्य के गढ़वा जिले के श्रीनगर कांडी होते हुए नगर उंटारी एनएच 39 को जोड़ेगा। इससे बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के बीच भारी वाहनों का आवागमन आसान हो जाएगा।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस का विस्तार भागलपुर तक करने की मांग केंद्रीय मंत्री से की। उन्होंने कहा कि इससे इलाके के लोगों का दिल्ली पहुंचना आसान हो जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री की तारीफ करते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि वह ऐसे नेता हैं जो विकास के काम में पक्ष- विपक्ष का भेद नहीं करते हैं। रोहतास के सांसद छेदी पासवान और पलामू के सांसद बीडी राम ने केंद्रीय मंत्री को पुल के शिलान्यास के लिए आभार जताया। सांसद बीडी राम ने कहा कि यह सालों पुराना सपना था जो नितिन गडकरी के कारण साकार होने वाला है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More