
पटना, भारत वार्ता संवादाता: बिहार सरकार ने 2 आईएएस अफसर समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों को बदल दिया है। राज्यपाल सचिवालय में तैनात राम अनुग्रह सिंह अब पीएचईडी में संयुक्त सचिव के रूप में तैनात किए गए हैं। अरविंद कुमार चौधरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सचिव बनाए गए हैं।
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में पीएचईडी के संयुक्त सचिव अरविंद कुमार गुप्ता राज्यपाल सचिवालय में संयुक्त सचिव और पुरुषोत्तम पासवान को राज्य निर्वाचन प्राधिकार के सचिव के रूप में भेजे गए हैं।अनिल कुमार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी सारण छपरा, रजनीश कुमार को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, नूर अहमद शिवली को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हथुआ गोपालगंज,सुनील दत्त झा को वरीय उप समाहर्ता शिवहर, अशोक कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बगहा पश्चिमी चंपारण, सुधीर रंजन को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मधेपुरा सदर, श्रेया कश्यप को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जहानाबाद और पूजा कुमारी को वरीय उप समाहर्ता भोजपुर बनाया गया है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More