बिजनेस

दिल्ली हाट में प्रारंभ हुआ बिहार उत्सव

  • बिहार का हस्तशिल्प और हैंडलूम बना आकर्षण का केंद्र

दिल्ली, भारत वार्ता प्रतिनिधि : बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट में 15 दिवसीय बिहार उत्सव-2023 का आयोजन किया गया है जिसमें बिहार के स्टार्टअप, हस्तशिल्प कर्मी, हैंडलूम कारीगर, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुक, खादी और ग्रामोद्योग संस्थाएं तथा खाद्य प्रसंस्करण की संस्थाओं द्वारा अपने उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इनके उत्पाद बिक्री के लिए भी उपलब्ध हैं।

पद्मश्री से सम्मानित बावनबूटी हस्तशिल्प कला के कलाकार कपिल देव प्रसाद की उपस्थिति में उद्योग विभाग ने लॉटरी पद्धति से स्टॉल का आवंटन शूरु कर किया बिहार उत्सव का शुभारंभ किया। बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष आयोजित होने वाला 15 दिवसीय बिहार उत्सव का आयोजन दिनांक 16 मार्च, 2023 से 31 मार्च 2023 तक चलेगा। इस वर्ष दिल्ली हाट के 120 स्टॉल बिहार उत्सव के लिए आरक्षित कराए गए हैं जहां बिहार के हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, बिहार खादी, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थी, PMEGP योजना के लाभार्थी द्वारा लगभग 120 स्टॉल लगाए गए हैं । इसके साथ ही बिहार के कलाकारों द्वारा बिहार की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 21 से 23 मार्च तक किया जाएगा।

बिहार उत्सव में स्टॉल नंबर 56 पर बिहार के मधुबनी जिला के सलेमपुर गांव की पद्मश्री सुभद्रा देवी द्वारा निर्मित पेपर मेसी एवं मिथिला पेंटिंग उत्पाद लोगों को लुभा रहा है। ग्रामीण महिला के दैनिकचर्या पर पेपर मेसी से बने बच्चों को दुध पिलाती महिला, चक्की पिसती महिला से विभिन्न उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहा है। बिहार के नालंदा जिला के बसवनबीघा गांव के पद्मश्री कपिलदेव प्रसाद के स्टॉल नंबर 57 पर बावन बूटी हस्तकला से निर्मित सूती एवं सिल्क हैंडलूम साड़ियां मेले के पहले दिन आकर्षण का केंद्र है। प्रसिद्ध भागलपुरी सिल्क एवं बिहार के प्रसिद्ध हस्तशिल्प एवं हैंडीक्राफ्ट को प्रदर्शित किया गया है। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि बिहार उत्सव के माध्यम से बिहार के कलाकारों को अपने हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट के उत्पादों के बिक्री एवं प्रदर्शनी तथा मार्केटिंग का अवसर मिलता है। इसके अलावा बिहार के स्वादिष्ट व्यंजनों का चखने का मौका भी मिलता है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

8 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago