पॉलिटिक्स

तेज प्रताप ने जगदानंद के इस्तीफे की खबर को गलत बताया


Bharat Varta desk: आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे की बात का खंडन किया है। शनिवार को उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि कौन कहता है कि जगदानंद ने इस्तीफा दे दिया है। कल भी पिता जी से मेरी बात हुई है। प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा नहीं दिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह मेरे कारण क्यों इस्तीफा देंगे ,मैं पार्टी में क्या हूं? यहां बता दें कि तेज प्रताप के व्यवहार से क्षुब्ध होकर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस्तीफा दिए जाने की बात कल से काफी चर्चा में है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने की इच्छा जताई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के DGP बोले – नहीं बचेगा कोई अपराधी या भ्रष्ट पुलिस अधिकारी

नए बीएनएसएस कानून को अपराधियों के खिलाफ हथियार बनाएगी बिहार पुलिस अपराधियों की काली कमाई… Read More

5 hours ago

हमारी सरकार बनी तो महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500: ललन

Bharat varta Desk कांग्रेस आज भी जन कल्याण के लिए समर्पित है। आधी आबादी, पूरा… Read More

7 hours ago

बिहार के आईपीएस एसके झा दिल्ली मे बनें होमगार्ड और सिविल डिफेंस के महानिदेशक

Bharat Varta Desk केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक सुनील कुमार झा, भा.पु.से. (बिहार-1993)… Read More

16 hours ago

पीएम मोदी ने विमान हादसे के स्थल का लिया जायजा, घायलों से मुलाकात की

Bharat Varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में प्लेन क्रैश साइट का जायजा लेने, घायलों… Read More

4 days ago

आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायण बने धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य

पटना : बिहार में नीतीश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य… Read More

4 days ago

हवाई जहाज दुर्घटना में सिर्फ दो लोग बचे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत

Bharat varta Desk गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हुआ है, जिसने पूरे… Read More

4 days ago