
Bharat varta desk:
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ आज दिल्ली के सीबीआई कोर्ट में सुनवाई होनी थी। 3 जुलाई को उनके खिलाफ CBI ने लैंड फॉर जॉब्स मामले में चार्जशीट दायर की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लालू के खिलाफ संबंधित विभाग से सेक्शन नहीं मिलने के कारण कोर्ट ने सुनवाई टाल दी। इस मामले में तेजस्वी के अलावे उनके पिता और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी आरोपी हैं। तेजस्वी का नाम दूसरे में चार्जशीट जोड़ा गया है।
आज कोर्ट में CBI के वकील और तेजस्वी यादव के वकील अपना-अपना पक्ष रखने वाले थे। इसके आधार पर तय होता कि चार्जशीट एक्सेप्टबल है या नहीं। जानकारों के मुताबिक, तेजस्वी के खिलाफ दायर चार्जशीट को कोर्ट एक्सेप्ट कर लेती है तो उन्हें इस मामले में जमानत लेनी पड़ती।
लैंड फॉर जॉब्स केस में CBI ने तेजस्वी यादव से दिल्ली में 11 अप्रैल को 8 घंटे पूछताछ की गई थी। CBI ने तेजस्वी से दो शिफ्ट में करीब आठ घंटे तक अलग-अलग सवालों के जवाब पूछे थे। तेजस्वी CBI के समन को रद्द करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट भी पहुंचे थे लेकिन याचिका को खारिज कर दिया था।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More