
Oplus_131072
Bharat varta desk
झारखंड कैडर के 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा गुरुवार की रात जारी कर दी गई है. तादाश मिश्रा वर्तमान में झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं.
इससे पहले सरकार ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. अनुराग गुप्ता ने दो दिन पहले अपना इस्तीफा दिया था.
तदाशा मिश्रा को हाल ही में रेल एडीजी के पद से स्थानांतरित कर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड पुलिस में विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. वो दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगी. वह पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, जिनमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) की एडीजी और रेल एडीजी जैसे पद शामिल हैं.
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More