
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ संजय मयूख बिहार विधान परिषद की मानवाधिकार समिति के सभापति नियुक्त किए गए हैं. गुरुवार को विधान परिषद की सभी समितियों का गठन कर दिया गया है. परिषद के वरिष्ठ सदस्यों को समितियों का सभापति बनाया गया है. भाजपा के विधान पार्षद संजय मयूख लगातार दूसरी बार परिषद के सदस्य हैं. वे पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भी हैं. गृह मंत्री अमित शाह के विश्वासपात्र माने जाने वाले संजय मयूख भाजपा संगठन में अपनी जमीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने बताया कि सदन में उठने वाले मानवाधिकार हनन से जुड़े मामलों पर कार्रवाई करवाने के लिए समिति प्रभाव कारी काम करेगी. राज्य में होने वाले अपराधों के संबंध में यदि कोई मामला समिति के समक्ष आता है तो उसमें नियमसम्मत कार्रवाई कराने की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी.
और 3 सदस्य शामिल
इस समिति में विधान पार्षद नवल किशोर यादव. संजय सिंह और अशोक अग्रवाल सदस्य के तौर पर नियुक्त किए गए हैं.
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More