
रांची से भारत वार्ता सवाददाता
झारखंड एकडेमिक काउंसिल (JAC) आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं का नतीजा 85.48 फीसदी रहा। तीनों संकायों में रांची की छात्राओं ने टॉप किया। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार साइंस में 72.70 प्रतिशत काॅमर्स में 90.60 प्रतिशत और आर्ट्स में 93.16 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहें।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल 12वीं बोर्ड के नतीजों को जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है, जहां छात्र अपने रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं।
इन छात्राओं ने टॉप किया
इस बार गवर्मेंट हाई स्कूल, कांके की छात्रा जीनत परवीन 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आर्टस में, उर्सुलाइन कान्वेंट, रांची की स्नेहा 98.02 प्रतिशत अंक के साथ साइंस में और उर्सुलाइन कान्वेंट, रांची की प्रतिभा साहा को 94.8 प्रतिशत अंक हासिल स्टेट टाॅपर रहीं।
तीनों संकायों में इतने विद्यार्थी हुए सफल
साइंस में 72.70 प्रतिशत, कामर्स में 90.60 प्रतिशत और आर्ट् में 93.16 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहें। साइंस और आर्टस में पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट दर्ज हुई है। साइंस में आठ प्रतिशत और आर्ट् में 2.7 प्रतिशत कम विद्यार्थी ही परीक्षा में सफल हुए हैं।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More