
रांची संवादाता: राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ राज्यभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हेमन्त सरकार पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हितैषी कहने वाली सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासी और दलित बहनों के साथ अत्याचार हुआ है। राज्य की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। महिलाएं इस सरकार में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार 1 वर्ष के कार्यकाल पर झूठा पीठ थपथपा रही है . कांग्रेस, झामुमो की सरकार ने पिछले 1 वर्ष में एक भी ऐसा कार्य नहीं किया जिससे राज्य की बेहतरी हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झामुमो को घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा करना चाहिए था। प्रदेश की सरकार को राज्य के विकास की चिंता नहीं है, महिलाओं को चिंता नहीं है, युवाओं की चिंता नहीं है, किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही है। विकास कार्य ठप्प पड़ा हुआ है।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More