देश दुनिया

झारखंड में विश्वस्तरीय पर्यटन श्रृंखला- 8 गुप्त वृंदावन कन्हैया स्थान में श्री कृष्ण और राधारानी ने रचाया था रासलीला

चरण चिन्ह आज भी मौजूद, चैतन्य महाप्रभु को कृष्ण का हुआ था दर्शन

गौरव दुबे की विशेष रिपोर्ट

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों नेतरहाट दौरे में राज्य के पर्यटन स्थलों को विश्वस्तरीय बनाने की घोषणा की थी. उसके बाद से राज्य सरकार का पर्यटन विभाग नई पर्यटन नीति तैयार करने में लगा हुआ है. झारखंड में कई ऐसे दर्शनीय स्थल हैं जहां पूरी दुनिया से लोग आते हैं. यहां पर्यटक सुविधाओं का विस्तार हो तो ऐसे स्थल विश्व पर्यटन के मानचित्र पर चमक सकते हैं. इनमें से एक अंतर्राष्ट्रीय महत्व का स्थल है साहिबगंज जिले का कन्हैया स्थान जहां हर साल बड़ी संख्या में विदेशी भक्त भगवान श्री कृष्ण और चैतन्य महाप्रभु की पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं मगर यहां आवागमन, खाने-पीने और अन्य सुविधाओं का भारी अकाल है. यदि यहां पर्यटक सुविधाओं की व्यवस्था हो तो दुनिया भर से आने वाले लोगों की संख्या बहुत बढ़ जाएगी. जानिए कन्हैया स्थल के बारे में- उत्तरवाहिनी मां गंगा तट पर जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है कन्हैया स्थान. यह राजमहल अनुमंडल मुख्यालय से10 किलोमीटर पर है. कन्हैया स्थान कन्हाई नाटशाला के नाम से भी जाना जाता है. चैतन्य महाप्रभु ने चैतन्य चरणामृत में इस स्थान को गुप्त वृंदावन कहा है . नदिया से वृंदावन जाने के दौरान वे कन्हैया स्थान में ठहरे थे. यही नहीं यहां पर भगवान श्री कृष्ण का उन्हें दर्शन भी हुआ. राधारानी ने चैतन्य भगवतम में भी कन्हैया स्थान का उल्लेख मिलता है. धर्म ग्रंथ “श्रीश्री चैतन्य भगवान भगवतम” के अनुसार भगवान श्री कृष्ण राधारानी जी के साथ गुप्त मार्ग से कन्हैया स्थान पहुंचे व रास लीला रचाया था. लीला के उपरांत जब राधारानी व श्री कृष्ण अंतर्ध्यान हुए तो अपना पद चिन्ह उसी स्थान पर छोड़ दिया जो कन्हाई नाट्यशाला में आज भी मौजूद है.

इसका दर्शन करने कृष्ण भक्त भारत ही नहीं अपितु दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, जर्मनी, इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा, नेपाल, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश सहित अन्य देशों से पहुंचते हैं.कन्हैया स्थान मंदिर को 1995 से अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावना मित्र संघ, इस्कॉन द्वारा संचालित किया जा रहा है. आए दिन विदेशी सैलानी यहां पहुंचते हैं परंतु उनकी रात्रि विश्राम के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है. वे रात में अपने क्रूज़ में ही ठहरते हैं.

Kumar Gaurav

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago