
झारखंड में बर्ड फ्लू को ले अलर्ट जारी
दुमका और सिंहभूम में बड़े़ी संख्या में पक्षियों की मौत
रांची संवाददाता
दुमका और पश्चिमी सिंहभूम जिले में बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोहुल पहाड़ी पंचायत के पोखरिया गांव में 50 पक्षी और पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर और चाईबासा में 16 पक्षी मृत पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुमका के पोखरिया गांव पहुंच कर मरे पक्षियों को जलाकर नष्ट किया। तीन मरे पक्षियों को जांच के लिए अपने साथ लेकर गए। गांव में 50 पक्षी मरे पड़े थे, जिसमें कौआ, मैना, बगुला आदि मुख्य थे। कई पक्षियों को कुत्ते-बिल्लयां उठाकर गांव की ओर लेकर चले गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
वहीं, चाईबासा के रानी काॅलोनी में 100 मीटर की दूरी पर दो जगह एक-एक मृत कौए मिले, जबकि जगन्नाथपुर में प्रखंड कार्यालय से लगभग डेढ़ किमी दूर कई जगहों पर 14 कौवे मृत पाए गए। दोनों जगहों पर पशुपालन विभाग के चिकित्सक पहुंचकर मृत कौवे का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिया है। मृत कौवों को सुरक्षित दफना दिया गया। रानी काॅलोनी में शाम को बच्चे सड़क पर क्रिकेट खेल रहे थे, इसी दौरान एक कौवे को गिरते देखा, बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More