राज्य विशेष

झारखंड में “गंगा उत्सव कार्यक्रम” का आयोजन, साहिबगंज में गंगा आरती तो रांची में चला स्वच्छता अभियान

साहिबगंज: नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत झारखंड में आज से गंगा उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ हो चुका है। गंगा उत्सव के प्रथम दिन आज साहिबगंज जिला के बिजली घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती से पूर्व उपायुक्त राम निवास यादव जिला वन पदाधिकारी विकास पालीवाल,उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज पंकज कुमार साव एवं अन्य पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना की। वहीं उक्त कार्यक्रम से पूर्व सुबह उपायुक्त रामनिवास यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने गंगा स्वच्छता अभियान चलाकर घाटों की सफाई की व लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। इसके उपरांत उपायुक्त ने वृक्षारोपण किया। सिद्धू कानू मुर्मू सभागार में गंगा स्वच्छता व गंगा के वर्तमान स्थिति पर चित्रांकन प्रतियोगिता विभिन्न विद्यालय के बच्चों के बीच भी कराया गया। आपको बताते चलें कि झारखंड का एकमात्र जिला साहिबगंज है जिस से होकर गंगा गुजरती है। वही रांची के रुक्का डैम किनारे से गंगा उत्सव 2020 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। निदेशक सूडा अमित कुमार, उपायुक्त रांची छवि रंजन, उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल, एसडीएम रांची समीरा एस सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रमदान कर डैम के किनारे पर फैले कचरे की साफ – सफाई करते हुए गंगा उत्सव का शुभारंभ किया। स्वच्छता अभियान के पश्चात निदेशक सूडा, उपायुक्त रांची सहित सभी पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर क्लीन एन्ड ग्रीन का संदेश दिया। इस दौरान निदेशक सूडा एवं उपायुक्त रांची की अगुवाई में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों तथा कर्मियों द्वारा श्रमदान कर डैम के आस-पास की साफ – सफाई की गई। साथ ही, सभी पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रांची छवि रंजन ने कहा, “डैम या जलश्रोतों की साफ – सफाई के लिए हम सभी को खुद को जागरुक रखना होगा।

Kumar Gaurav

Recent Posts

सिवान में 6 लोगों को गोली मारी, तीन की मौत, तीन गंभीर

Bharat varta Desk बिहार के सिवान में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध गोलीबारी से हड़कंप मच गया.… Read More

6 hours ago

सुल्तानगंज के दलितों के विकास के लिए काम करेंगे ललन कुमार

Bharat varta Desk बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह सुल्तानगंज विधानसभा के कांग्रेस… Read More

2 days ago

मंच पर जगह नहीं मिली, भाजपा की बैठक से बाहर निकल गए अश्विनी चौबे

Bharat varta Desk बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 2 जुलाई यानि बुधवार को पटना… Read More

2 days ago

पटना में भाजपा कार्यसमिति की बैठक, राजनाथ सिंह बोले-बिहार में एनडीए सरकार

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के… Read More

2 days ago

माई-बहिन मान योजना से महिलाओं के जीवन में आएगा क्रांतिकारी बदलाव: ललन

Bharat varta Desk भागलपुर जिला के सुल्तानगंज एवं शाहकुंड प्रखंड में सोमवार को माई-बहिन मान… Read More

4 days ago

गुजरात के डीजीपी विकास सहाय को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन

Bhart varta Desk केंद्र सरकार ने गुजरात के डीजीपी विकास सहाय को छह महीने का… Read More

4 days ago