
Bharat varta desk:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शराब घोटाले मामले में जेल जाने की तलवार लटकी हुई है। इस बीच उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायकों की एक बैठक बुलाई। बैठक में सभी विधायकों ने अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया है कि वह मुख्यमंत्री बने रहें। विधायकों ने कहा कि आप भले ही गिरफ्तार हो जाएं, लेकिन मुख्यमंत्री आप ही रहें।
विधायक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कानून और संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि एक सिटिंग सीएम को ट्रायल के नाम पर जेल में डालने की कोशिश की जाए और इसके लिए इस्तीफा लिया जाए। सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हमने बैठक में कहा कि अरविंद जी ही मुख्यमंत्री रहें, अधिकारी जेल में ही जाएंगे, हम कैबिनेट मंत्री भी वहीं काम कराने जाएंगे और जैसा माहौल है हो सकता है कि हम सब जेल ही चलें जाएं। ऐसा हुआ तो भी वहीं से सरकार चलेगी। वहीं अधिकारी को बुलाएंगे और जो विधायक बाहर रहेंगे वे जमीन पर काम करेंगे।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More