पॉलिटिक्स

जेपी की जन्‍मभूमि से सीएम नीतीश पर बरसे अमित शाह, कहा- पांच-पांच बार सत्ता के पाला बदलने वाले लोग बिहार के मुख्‍यमंत्री बनकर बैठे हैं

पटना : केंद्रीय गृहमंत्री व बीजेपी के दिग्‍गज नेता अमित शाह ने बिहार व उत्‍तर प्रदेश के सीमावर्ती सिताब दियारा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली में आयोजित उनके 120वीं जयंती समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहे।

समारोह के माध्‍यम से अमित शाह ने बिहार की नई महागठबंधन सरकार और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उनहोंने कहा कि उन्‍होंने सत्‍ता के लिए जेपी के विचारों को त्‍याग दिया है। बात जेपी की करते हैं और जिस कांग्रेस से उन्‍होंने लड़ाई लड़ी, उसी की गोद में जा बैठे हैं। पांच-पांच बार सत्ता के पाला बदलने वाले लोग बिहार के मुख्‍यमंत्री बनकर बैठे हैं

अमित शाह ने कहा कि उन्होंने पूरा जीवन देश भर के भूमिहीनों और गरीबों के लिए गुजारा। जब 70 के दशक में भ्रष्टाचार और सत्ता में चूर शासन के अधिकारियों ने देश में जब आपातकाल लगाने का काम किया तब जयप्रकाश जी ने इसके खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन किया।

अमित शाह ने कहा कि उन्होंने पूरा जीवन देश भर के भूमिहीनों और गरीबों के लिए गुजारा। जब 70 के दशक में भ्रष्टाचार और सत्ता में चूर शासन के अधिकारियों ने देश में जब आपातकाल लगाने का काम किया तब जयप्रकाश जी ने इसके खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन किया।

उन्होंने कहा कि जयप्रकाश जी का जीवन विशिष्ट प्रकार का रहा। आजादी के लिए क्रांति और गांधी के बताए मार्ग पर लड़े। आजादी के बाद जब सत्ता लेने का समय आया तब एक सन्यासी की भांति विनोबा भावे के साथ सर्वोदय के गतिविधि में जुड़ेगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

20 hours ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

21 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

1 day ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

2 days ago