कला -संस्कृति

जहानाबाद : रग्बी चैंपियन टीम के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

जहानाबाद, भारत वार्ता संवाददाता : शकुराबाद के रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार, देश की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत और रंगकर्मी अविनाश कुमार झा ने गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता मैं चैंपियन रहने वाली बिहार टीम के तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। तीनों खिलाड़ियों को जूट से बना हुआ पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि जहानाबाद जिले के तीन खिलाड़ियों सुकेश कुमार नेहा कुमारी और खुशी कुमारी ने गांधीनगर में आयोजित राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार की ओर से प्रतिनिधित्व किया और इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बल पर बिहार को बालक और बालिका दोनों वर्गों में चैंपियन होने का गौरव प्राप्त हुआ। मौके पर दिलीप कुमार ने कहा कि राज्य टीम का हिस्सा होना अपने आप में गर्व की बात होती है। आप जिस टीम के सदस्य हैं यदि वह टीम चैंपियन बनती है तो सीना गर्व से कई गुना चौडा हो जाता है। दिलीप कुमार ने सभी खिलाड़ियों को अपनी स्वरचित पुस्तक अप्प दीपो भव की प्रतियां भी भेंट की। लोक गायिका नीतू नवगीत ने भी तीनों खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। सम्मान समारोह में मंटू कुमार, अजय प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, अनूप कुमार पांडे, विकास कुमार, शिवनंदन झा आदि भी उपस्थित रहे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

10 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago