
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार सरकार ने शुक्रवार की शाम भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की। इसमें डीआईजी जयंत कांत को चंपारण क्षेत्र बेतिया रेंज दिया गया है। इससे पहले वे बीसैप के डीआईजी के पद पर पदस्थापित थे।
इसके अलावा, डीआईजी अनुसूइया रणसिंह साहू को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं में डीआईजी-सह-उप समादेष्टा बनाया गया है। अनुसूइया को डीजी शोभा अहोटकर के साथ वही जगह दी गई है, जहां बिनोद कुमार थे। गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं में आईजी विकास वैभव के साथ डीआईजी-सह-उप समादेष्टा बिनोद कुमार को मुख्यालय भेज दिया गया था। आईपीएस विकास वैभव ने शोभा अहोटकर से जान का खतरा बताया था, जिसके बाद विकास वैभव और बिनोद कुमार को वहां से हटाकर मुख्यालय भेज दिया गया था। ताजा आदेश में दोनों की पोस्टिंग अभी नहीं दी गई है।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More