पॉलिटिक्स

चुनाव आयोग ने अफसरों से पूछा इतने बदमाश फरार क्यों

चुनाव आयोग का निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने का निर्देश

जिलेवार पेंडिंग वारंटों की ली जानकारी

चुनाव आयोग की टीम ने भागलपुर में की चुनाव तैयारी की समीक्षा

भागलपुर/नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय टीम ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान टीम ने जिलेवार पेंडिंग वारंट की जानकारी लेते हुये मौजुद सभी डीएम, एसपी से पूछा की इतने बदमाश फरार क्यों हैं? पुलिस के आलाधिकारियों ने चुनाव आयेग की टीम को जानकारी देते हुये बताया की भागलपुर-नवगछिया में करीब 550 वारंट पेंडिंग हैं।
बैठक में आयोग के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान बिहार में पहला चुनाव हो रहा है अतः यह सभी के लिए चुनौती है। गौरतलब हो कि चुनाव आयोग द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर गाइड लाइन जारी किया है। चुनाव आयोग की टीम ने कोविड 19 के गाइड लाइन को सख्ती से पालन करने को कहा एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुये निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने का निर्देश दिया।
आयोग की टीम ने सभी डीएम को छुटे प्रवासी मजदूरों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने को कहा। इस दौरान टीम ने कहा कि अगर किसी दूसरे राज्य की मतदाता सूची में नाम दर्ज है तो एक जगह से हटाते हुए नाम जोड़ने की प्रक्रिया को पूरा करें।
सभी जिले का पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से चुनाव तैयारी की जानकारी दी गयी। मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कराते हुए पीने के पानी, बिजली, रैंप व शौचालय आदि की व्यवस्था का तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देष दिया। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया एवं अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा गया। इस समिक्षक बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन और चन्द्र भूषण कुमार, निदेशक (स्वीप) शरत चन्द्र के अलावा बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास मौजूद थे। बैठक में भागलपुर, मुंगेर और पूर्णिया प्रमंडल के 12 जिलों के सभी डीएम, एसपी, डीआईजी, कमिष्नर शामिल हुए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए एक होटल में बैठक की गई। बैठक में भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया और बेगूसराय जिले की समीक्षा हुई।

Anupam

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

1 day ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

4 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

4 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

5 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

5 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

6 days ago