Categories: बड़ी खबर

अब बिना मोबाइल के एटीएम से नहीं निकलेगा पैसा, 18 सितंबर से लागू हो रहा नियम

देश के बैंकिंग सिस्टम में लगातार बढ़ रहे धोखाधड़ी के चलते रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया समय समय पर ग्राहकों को सचेत करता रहता है. दरअसल बैकिंग सिस्टम में सबसे ज्यादा फ्रॉड के मामले एटीएम से ही आते हैं. इसी तरह के धोखाधड़ी को रोकने के लिए देश का सबसे बड़ा सरकारी बेंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. एसबीआई का नया नियमं 18 सितबंर से लागू हो जाएगा. अगर आपका खाता भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं क्या है नया नियम.

ओटीपी बेस्ट सिस्टम 24 घंटे करेगा काम

एटीएम पर होने वाले अनअथाराइज्ड लेन देन पर रोक लगाने के लिए एसबीआई ने ओटीपी बेस्ड सुविधा को एटीएम पर भी लागू करेगा.
यह सुविधा 24 घंटे सातों दिन काम करेगी. पहले बैंक ने यह सुविधा केवल 10 हजार रुपए से ज्यादा की निकासी पर लागू किया था जिसका समय रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक रखा गया था. लेकिन अब यह सुविधा 24X7 काम करेगा.
कैसे काम करेगा ओटीपी बेस्ड सिस्टम
इस नियम के बाद आपको एटीए पर अपना मोबाइल लेकर जाना होगा. जब आप एटीएम से पैसे विदड्राल करेंगे तो पहले आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा. जिसे आपको अपने डेबिट कार्ड की पिन के साथ डालना होगा. तभी आप एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे. आपको बता दें कि एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंकिंग नेटवर्क है जिसकी करीब 22000 शाखाएं देश भर में मौजूद है. इस बैंक के 6.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मोबाइल बैंकिग और एटीएम की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago