
Bharat varta desk: गुजरात के मोरबी में रविवार को मच्छु नदी में बने केबल ब्रिज के अचानक टूट जाने से मरने वालों की संख्या 150 तक पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायलों की संख्या भी इतनी बताई जा रही है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस लोमहर्षक घटना पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक जताया है। मृतकों के लिए दो ₹ दो लाख मुआवजा का ऐलान किया गया है जबकि घायलों को ₹50-50 हजार देने की घोषणा की गई है। इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री ने अस्पताल में घायलों से जाकर मुलाकात की है जबकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पुल टूटने की कारणों की पड़ताल के लिए एक हाई लेवल मीटिंग की है और इसके लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। बता दें कि मरम्मत के बाद पुल को 3 दिन पहले चालू किया गया था।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More