बड़ी खबर

खादी मॉल का बड़ा कदम, खादी और खादी से बने सामानों पर 50% की छूट

उद्योग मंत्री ने कहा- खादी अपनाएं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएं

पटना : उपभोक्ताओं को खादी वस्त्र किफायती दर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी मॉल में वस्त्रों पर 1 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच 50% तक की छूट देने का फैसला लिया गया है। खादी मॉल में अपने सामान की आपूर्ति करने वाली विभिन्न खादी संस्थाओं की सहमति से छूट की यह योजना लागू की गई है। जो संस्थाएं इस योजना के तहत भाग ले रही हैं उनमें आशिक शिक्षित बेरोजगार विकास संघ, भागलपुर सिल्क खादी समिति, भागलपुर ग्रामोद्योग सहयोग समिति, चंपापुरी रेशम बुनकर समिति, ग्राम भारतीय सर्वोदय आश्रम, हबीबुल्लाह ग्रामीण विकास खादी और ग्रामोद्योग, कुलसुम मेमोरियल महिला विकास संस्थान, लक्ष्मी नगर ग्राम उद्योग मकरंदा भंडारी ग्राम उद्योग समिति, महिला खादी ग्रामोद्योग, बुनकर आश्रम, मिथिलांचल खादी ग्रामोद्योग विकास संघ, मोकामा ग्राम स्वराज समिति, नाथनगर ग्राम उद्योग सहयोग समिति लिमिटेड, निशा ग्रामीण विकास संस्थान, रमा खादी ग्रामोद्योग संस्थान, रजिक खादी ग्रामोद्योग संघ, रेशम बुनकर खादी ग्रामोद्योग संघ, सादिक ग्रामीण विकास संस्थान, शांडिल्य खादी ग्राम उद्योग आश्रम, उग्र नारायण खादी ग्राम उद्योग आश्रम, विकास समिति जमुई, कुशग्राम खादी ग्राम उद्योग लिमिटेड, मधुबनी खादी ग्रामोद्योग संस्थान, तसर खादी बीबर्स समिति आदि शामिल हैं। बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़ी संस्थाओं का निर्णय काफी सराहनीय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि खादी को अपनाएं। खादी, हैंडलूम, हस्तशिल्प और ग्रामोद्योग के माध्यम से ही बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी । ये सभी श्रम आधारित औद्योगिक उत्पादन हैं और यहां रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि बिहार में खादी को लोकप्रिय बनाने के लिए अनेक प्रयास चालू किए गए हैं। कुछ दिन पहले युवा लोक गायिका मैथिली ठाकुर को बिहार खादी हैंडलूम और हस्तशिल्प का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था और अब उपभोक्ताओं को खादी से जोड़ने के लिए उन्हें रियायती दर पर खादी और खादी से बने उत्पादों पर 50% की छूट दी जा रही है। खादी मॉल में पहले भी गांधी जयंती तथा राष्ट्रीय त्योहारों के अवसर पर 30% तक की छूट दी जाती रही है लेकिन यह पहली बार होगा जब खादी मॉल में खादी वस्त्रों पर 50% की छूट दी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इससे खादी के प्रशंसकों और युवाओं को खादी से जुड़ाव बढ़ेगा। खादी के कपड़ों की बिक्री बढ़ने से प्रदेश के बुनकर और कातिन भी लाभान्वित होंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

8 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

8 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

21 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago