क्या मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे I.N.D.I.A. गठबंधन के PM उम्मीदवार? ममता बनर्जी ने रखा प्रस्ताव… जानें बैठक में क्या-क्या हुआ

  • INDIA एलायंस ने 31 दिसंबर तक सीट शेयरिंग फाइनल कर लेने का लक्ष्य रखा
  • 30 जनवरी से शुरू होगा संयुक्त कैंपेन

नई दिल्ली. 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्षी चेहरे के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हो सकते हैं. दरअसल मंगलवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रस्तावित कर दिया दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी खड़गे के नाम का समर्थन किया है. लेकिन खड़गे ने प्रस्ताव पर विनम्रता से कहा की पहले लोकसभा चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है. वो किसी पद की लालसा नहीं करते.
बता दें कि विपक्षी गठबंधन की इस चौथी बैठक में ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, शरद पवार, लालू यादव शामिल हुए. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि करीब तीन घंटे तक विचार-विमर्श हुआ है. इस चुनावी रणनीति में सभी दलों के बीच सहमित बनी है. यही नहीं 149 सांसदों के निलंबन पर भी चर्चा हुई है.
बैठक में इंडिया गठबंधन ने 31 दिसंबर तक सीट शेयरिंग फाइनल कर लेने का लक्ष्य रखा. बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गठबंधनों के बीच सीट शेयरिंग राज्य स्तर पर होगी. अगर कहीं ये फॉर्मूला काम नहीं करता है, तो हम सभी इस मामले पर मिलकर फैसला लेंगे. खड़गे ने कहा कि दिल्ली और पंजाब का मसला कैसे सुलझाया जाए, इस पर बाद में विचार किया जाएगा. दिल्ली, पंजाब जैसे जटिल राज्यों को बाद के चरण में लिया जाएगा. संयुक्त विपक्षी गठबंधन 30 जनवरी से 2024 आम चुनाव के लिए संयुक्त कैंपेन शुरू करेगा.
वहीं, कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव के लिए 5 सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है. मुकुल वासनिक उस समिति के संयोजक होंगे जिसमें वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश सदस्य होंगे.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago